मऊ :
जय परशुराम मऊ में गूंजा शस्त्र और शास्त्र का उद्घोष।
दो टूक : मऊ जनपद के आभा मैरिज हॉल में ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती का भव्य और अलौकिक आयोजन किया गया। भक्ति, शक्ति और संस्कारों के इस संगम में भारी संख्या में विप्र बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संस्कारों और एकता पर जोर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन विधायक उमेश चंद्र पांडे उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। अपने संबोधन में विधायक जी ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय और तपस्या के प्रतीक हैं, उनके आदर्शों को अपनाकर ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
प्रमुख वक्ता और संदेश विधायक उमेश चंद्र पांडेय समाज एकजुट होकर शिक्षा और संस्कारों के क्षेत्र में मिसाल पेश करे
अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय व अखिलेश तिवारी विप्र समाज अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखे और समाज को सही दिशा दिखाए।
संरक्षक डॉ. एस.सी. तिवारी व राम जी उपाध्याय: "आपसी भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।"
आयोजन की गरिमामयी उपस्थिति:
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक संजीव द्विवेदी और सत्य प्रकाश उपाध्याय की अहम भूमिका रही। इस अवसर पर शैलेंद्र मिश्रा, भाजपा मंत्री राकेश कुमार तिवारी, पदमेश तिवारी, हनी मिश्रा, आदर्श तिवारी छोटू, मयंक पांडेय, उजाला तिवारी, सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य जन मौजूद रहे।
