रविवार, 5 अप्रैल 2026

मऊ :शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शारीरिक शोषण, विरोध पर दी धमकी एफआईआर दर्ज।।||Mau: Kept physically exploiting a girl by giving her false promise of marriage, threatened her when she protested, FIR registered.||

शेयर करें:
मऊ :
शादी का झांसा देकर युवती का करता रहा शारीरिक शोषण, विरोध पर दी धमकी एफआईआर दर्ज।।
।। देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक  : मऊ जनपद के स्थानीय थाना कोपागंज क्षेत्र मे रहने वाली युवती ने एकश युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है युवती का आरोप है शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक शोषण एवं मारपीट , धमकी दी।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना कोपागंज क्षेत्रांतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती को एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने और विरोध करने पर धमकी दिए जाने पर थाने में लिखित तहरीर दी है। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि पिछले छः महीने से हिलसा कोड़रा गांव के एक युवक ने अपने को अविवाहित बताकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। और मंदिर ले जाकर उसके साथ शादी भी किया।  उसके बाद कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। बाद में पता चला कि युवक शादी पहले  हो चुकी है और एक बच्चे का बाप भी है । पूछने पर युवक उससे दुरी बनाने लगा। पुलिस को दिए गए तहरीर में पीड़िता ने बताया कि युवक ने उसके मोबाइल भी कुच दिया। बताया कि युवक के साथ हुए शादी के फोटो और वीडियो मोबाइल में था। लेकिन सबूत मिटाने के लिए उसके हाथ से छिनकर मोबाइल  कुच दिया। पीड़िता ने बताया कि मजबूरी बताकर युवक ने उससे कई हजार रुपए भी ले लिया। उल्टे धमकी दे रहा है कि उसके खिलाफ कुछ करोगी तो तुम्हें और तुम्हारे बाप भाई को जान मार दूंगा। पीड़िता ने पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि युवक कई लड़कियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।