लखनऊ :
भोपाल से फरार कछुआ तस्कर लखनऊ से हुआ गिरफ्तार।
दो टूक : यूपी एसटीएफ ने मध्य प्रदेश भोपाल से फरार चल रहे अन्तर्राज्यीय कछुआ तस्कर रविन्द्र उर्फ रमन को लखनऊ के सैरपुर से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई कर एमपी पुलिस को सौप दिया। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ भोपाल स्टेट टाईगर फोर्स पर पंजीकृत मु०अ०सं० 237/23, धारा 39, 44, 48ए, 49बी, 51, 52, 57 वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 में मुकदमा दर्ज है
विस्तार :
थाना स्टेट टाईगर फोर्स, भोपाल में पंजीकृत मु०अ०सं० 237/23 में वांछित अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रमन के जनपद लखनऊ में छिपे होने की सूचना पर श्री शिव कुमार काकोडिया, रेन्ज अधिकारी भोपाल द्वारा एसटीएफ उ०प्र० से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिस पर श्री सत्यसेन यादव, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ मुख्यालय, उ०प्र० लखनऊ की पर्यवेक्षणाधीन टीम को सहयोगार्थ निर्देशित किया गया।
निरीक्षक श्री प्रमोद कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक श्री वीरेन्द्र सिंह यादव, मु०आ० प्रभात कुमार, नीरज कुमार मिश्रा, शशांक सिंह, अमित यादव लखनऊ श्री शिव कुमार काकोडिया, रेन्ज अधिकारी, भोपाल एवं श्री दिलीप सिंह पटेलिया वनपाल भोपाल की टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए वांछित कुछआ तस्कर रविन्द्र उर्फ रमन को उपरोक्त स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र उर्फ रमन उपरोक्त ने पूछताछ में बताया कि वह उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की नदियो से प्रतिबंन्धि एवं संरक्षित प्रजाति के कछुओं को निकाल कर अन्तर्राज्यीय स्तर पर कछुओं की तस्करी करने करने वाले गिरोहों को सप्लाई करता है। वर्ष-2023 में अजय सिंह राजपूत पुत्र राजकुमार राजपूत को 311 नग प्रतिबन्धित प्रजाति के वन्य जीव कछुआ बेचा था। वर्ष 2021 में भी 254 नग कछुओं के साथ एसटीएफ उ०प्र० द्वारा इसके 02 अन्य सहयोगियो के साथ गिरफ्तार किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त रविन्द्र उपरोक्त को थाना सैरपुर लखनऊ पर दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, क्षेत्रीय इकाई भोपाल, म०प्र० द्वारा की जायेगी।
