सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मऊ : गाजीपुर कांड पर कांग्रेस का उबाल: कैंडिल मार्च के दौरान कई नेता हिरासत में,न्याय की मांग तेज।||Mau: Congress anger over Ghazipur incident: Several leaders detained during candlelight march, demand for justice intensifies.||

शेयर करें:
मऊ : 
गाजीपुर कांड पर कांग्रेस का उबाल: कैंडिल मार्च के दौरान कई नेता हिरासत में,न्याय की मांग तेज।।
◆गाजीपुर में मासूम निशा विश्वकर्मा हत्याकांड के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; नेताओं की गिरफ्तारी पर भारी आक्रोश
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
​मऊ: गाजीपुर के थाना करंडा अंतर्गत ग्राम पंचायत कठरिया में मासूम बेटी निशा विश्वकर्मा के साथ हुई जघन्य दुष्कर्म और नृशंस हत्या की घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। यह न केवल एक अपराध है, बल्कि मानवता पर लगा एक काला कलंक है।

​प्रशासन का दमनकारी रवैया
​उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय जी के आह्वान पर, आज गाजीपुर, मऊ और बलिया जनपद के कांग्रेसजनों ने इस हृदयविदारक घटना के विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर 'कैंडिल मार्च' का आयोजन किया था।
अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि न्याय की मांग कर रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के प्रति प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाई। घोसी पुलिस द्वारा वाराणसी गोरखपुर फोरलेन पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, बढुआगोद में जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और प्रशासनिक विफलता को छिपाने का स्पष्ट प्रयास है।
​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा ​"सरकार और प्रशासन चाहे जितनी भी दमनकारी नीतियां अपना ले, कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगी। पुलिस की यह गिरफ्तारी और दमन का प्रयास हमारे हौसलों को तोड़ नहीं सकता। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक इस नृशंस कांड के दोषियों को फांसी की सजा नहीं मिल जाती। यह लड़ाई अब और तेज होगी और हम सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे।"
​कांग्रेस पार्टी की प्रमुख मांगें
​कांग्रेस पार्टी प्रशासन और सरकार से निम्नलिखित मांगों पर तत्काल कार्यवाही की अपेक्षा करती है।
जिला प्रवक्ता उदय प्रताप राय, मनोज गिहार, हफीजुर्रहमान, फ़हद क़ादिर, अरविंद यादव, अनिल कुमार, राम प्रवेश विश्वकर्मा, मो. रय्यान, राजेश यादव, अमरनाथ योगी सहित कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।