सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मऊ :कोपागंज थाने में नवागत 27 कांस्टेबलों का हुआ भव्य स्वागत।||Mau:27 newly arrived constables were given a grand welcome at the Kopaganj police station.||

शेयर करें:
मऊ :
कोपागंज थाने में नवागत 27 कांस्टेबलों का हुआ भव्य स्वागत।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में पुलिस प्रशिक्षण पूरा करने के बाद कोपागंज थाने में तैनाती पाने वाले 22 पुरुष कांस्टेबल और 5 महिला कांस्टेबलों का कोपागंज थाने में इस्पेक्टर रविन्द्र नाथ राय, कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज अनिकेत सिंह ने रविवार को फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। थाना परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में थाना प्रभारी ने सभी नवागत पुलिस कर्मियों को माला पहनाकर थाने में उनका स्वागत किया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने सभी जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनता से मधुर व्यवहार की सीख दी। थाना प्रभारी ने कहा, कोपागंज थाने को 27 नए जवान मिलने से थाने की कार्यक्षमता बढ़ेगी। अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा में इन सभी की अहम भूमिका होगी। आप सभी पूरी ईमानदारी और लगन से ड्यूटी करें।नवागत महिला कांस्टेबलों की तैनाती से थाने में महिला फरियादियों को अपनी समस्या बताने में और सहूलियत मिलेगी। वहीं पुरुष कांस्टेबलों के आने से गश्त और कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी। इस मौके पर थाने के अन्य उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।