गोंडा- रोजी रोटी के लिए चंडीगढ़ में रह रहे परिवार की गांव वापसी पर पट्टीदारों ने एक जुट होकर पिटायी कर दी। घटना में जख्मी दो महिलाए व तीन पुरुष मेडिकल कालेज में भर्ती कराये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। यह मामला गोण्डा देहात कोतवाली के गांव घनखर का है। जहां पर चंडीगढ़ रह रहे जमुना प्रसाद अपने परिवार के साथ गांव पहुंचे और अपने बंद कमरों का ताला खोला और अंदर सामान रखा। इसी बीच पट्टीदार एक जुट होकर वहाँ पहुंचे और कहा कि पहले घर की जमीन का बटवारा होगा तभी तुम लोग यहाँ रहने पाओगे। इसके बाद कहासुनी हुई और पट्टीदार के परिवार ने परदेशी परिवार को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने पट्टीदार परिवार के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी भयभीत है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।