रविवार, 26 अप्रैल 2026

गोण्डा- गैर इरादतन हत्या करने के 3 आरोपी अभियुक्तों सहित 2 बाल अपचारी को धानेपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या करने के 3 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि थाना धानेपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 129/2026 धारा 191(2)/191(3)/ 115(2)/110/105, 109(1) बीएनएस से सम्बन्धित 3 आरोपी अभियुक्तों रामनेवास पुत्र राम बहोर नि0 अलफनगर मौजा रूद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर, शिवकुमार पुत्र शान्ती प्रसाद दूबे नि0 अलफनगर मौजा रूद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर और श्रीप्रकाश दुबे पुत्र स्व0 रामबहारे दूबे नि0 अलफनगर मौजा रूद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर सहित 2 बालअपचारी को नौसी नहर रोड, अलफनगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अदद लकड़ी के डंडे (आलाकत्ल) बरामद किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 25/4/2026 को विपक्षी रामनरायन आदि ने प्रार्थी संजय दूबे, उनके पिता व माता को आपसी विवाद को लेकर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया था। जिससे वादी के पिता देवनारायण दूबे को गंभीर चोटें आई थी जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमे 26.4.2026 को थाना धानेपुर पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त उक्त 3 आरोपी अभियुक्तों सहित 02 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय रवाना किया गया।