रविवार, 26 अप्रैल 2026

मऊ :विद्यालय मनमानी शुल्क नहीं बढ़ा सकते,लगेगा एक लाख रूपये तक जुर्माना।||Mau:Schools Cannot Arbitrarily Hike Fees; Fine of Up to ₹1 Lakh to Be Imposed.||

शेयर करें:
 मऊ :
विद्यालय मनमानी शुल्क नहीं बढ़ा सकते,लगेगा एक लाख रूपये तक जुर्माना।
दो टूक : मऊ जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि किसी भी अभिभावक द्वारा अतिरिक्त शुल्क वृद्धि की शिकायत की जाती है तो विद्यालय को अतिरिक्त वृद्धि किए गए शुल्क को वापस करना पड़ेगा यदि विद्यालय द्वारा आदेश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो ₹1 लाख का जुर्माना लगेगा। किसी भी विद्यालय द्वारा किसी भी बच्चे को किताब, ड्रेस, जूता मौजा के लिए किसी भी विशेष दुकान से लेने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा तथा यह भी निर्देशित किया गया कि शीघ्र ही अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन के साथ बैठक कर शुल्क वृद्धि पुस्तकों की उपलब्धता ड्रेस इत्यादि के संबंध में आ रहे शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। समस्त विद्यालय प्रबंधन सत्र आरंभ होने के 7 दिन पूर्व शुल्क का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेगा तथा सूचना पट्ट पर भी प्रदर्शित करेगा।
 जिला शुल्क नियामक समिति के पूर्व अनुमोदन के बिना 5 वर्ष के अंदर किसी भी विद्यालय द्वारा ड्रेस में परिवर्तन नहीं किया जाएगा, विद्यालय में पढ़ाए जाने वाले समस्त पुस्तकों की सूची वेबसाइट पर एवं विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर अपलोड किया जाएगा, किसी भी विद्यालय द्वारा अगर निर्देशों का उल्लंघन पाया जाता है तो प्रथम बार में छात्रों से अनुचित शुल्क से अधिक उप ग्रहित शुल्क को वापस करने के साथ-साथ एक लाख रुपए तक का अर्थ दंड अधिरोपित किया जाएगा, यदि दूसरी बार उल्लंघन होता है तो अधिक शुल्क वापसी के साथ-साथ ₹ 5 लाख का दंड अधिरोपित किया जाएगा तथा तीसरी बार उल्लंघन किए जाने पर विकास निधि की अनुमति वापस लिए जाने के साथ परिषद द्वारा मान्यता संबद्धता समाप्त करने हेतु समिति संस्तुति कर सकती है। समस्त समिति के सदस्यों द्वारा विद्यालयों के शुल्क वृद्धि संबंधी अभिलेखों का मिलान कर उनके द्वारा अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की वापसी कराए जाने का निर्णय लिया गया। 
बैठक में चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश श्रीवास्तव, सौरभ सिंह सहायक अभियंता पी डब्लू डी, वरिष्ठ कोषाधिकारी संजय गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, समस्त प्रधानाचार्य, जिला समन्वयक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।