लखनऊ :
महिला सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट एवं तोड़कर दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर क्षेत्र सम्भर खेड़ा में एक महिला सब्जी विक्रेता के साथ सब्जी के लेन-देन के दौरान दबंग ने गाली-गलौज करनी शुरु कर दी महिला दुकानदार के विरोध पर तोड़फोड़ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई मे जुटी हुई।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार सुमन चौहान पत्नी राजू चौहान, सब्जी की दुकान चलाकर सम्भर खेड़ा थाना कृष्णा नगर लखनऊ मे परिवार के साथ किराए पर रहती है। इन्होने स्थानीय थाने में दी तहरीर मे बताया दिनांक 25/04/26 की रात 9 बजे गोविन्द पुत्र मेवालाल ने मेरी दुकान पर आकर मेरे साथ गाली-गलौज की तभी वहाँ सब्जी ले रहे लोगों ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गया और मारपीट किया जिसमें उसे भी चोट आई। मैं किसी तरह वहाँ से अपनी जान बचाकर भागी और गौविन्द मेरा पीछा करते हुए आया और मुझे रास्ते में पकड़ कर सड़क पर गिरा दिया और मेरा कुर्ता फाड़ दिया और मोहल्ले के लोगों के सामने मारने पीटने लगा और कहने लगा कि तुम्हारी सब्जी की दुकान नहीं लगने देगे और थाने जाकर पुलिस को सूचना दी तो तुम्हें जान से ही मार देंगे।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर, घटना की जांच पड़ताल रही है।
