बुधवार, 15 अप्रैल 2026

लखनऊ :मुख्यमंत्री से मिले मनरेगा कार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ,बताई समस्याएं ।||Lucknow:The state president of the MNREGA Personnel Organization met with the Chief Minister and discussed his problems.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मुख्यमंत्री से मिले मनरेगा कार्मिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ,बताई समस्याएं ।
दो टूक  : राजधानी लखनऊ में मनरेगा कर्मियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी कैशलैस इलाज चिकित्सा अवकाश और एचआर पॉलिसी लागू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मिलकर समस्याएं बताई। उन्होंने चार वर्ष पूर्व डिफेंस एक्सपो पार्क में मनरेगा कर्मियों के लिए मंच से की गई घोषणाओं को भी लागू नहीं किए जाने से सीएम से शिकायत की। जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यथोचित कार्रवाई का भरोसा दिया गया। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया संगठन की ओर से कई बार विभिन्न जिलों और प्रदेश स्तर पर आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग को समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिए गए फिर भी मनरेगा कर्मियों के हित में कोई कार्रवाई नही हो सकी है। देवेन्द्र प्रताप सिंह ने संगठन की बिंदुवार सभी समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनकर यथाशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया।