लखनऊ :
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने डॉ०अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया याद।
दो टूक : भारतीय संविधान के निर्माता तथा समाज के दलित, शोषित, वंचित और पीड़ित वर्ग के लोगों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले मसीहा डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने राजधानी के हजरतगंज स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय ने बताया कि तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर श्री अजय राय जी की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कंट्रोल रूम के प्रभारी विजय बहादुर जी ने किया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय जी-पूर्व मंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने भारतीय समाज को समानता, न्याय और अधिकारों का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी प्रासंगिक है। उनका जीवन संघर्ष और समर्पण का प्रतीक है, जिससे प्रत्येक नागरिक को प्रेरणा लेनी चाहिए।
श्री राय कहा ने कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी ने समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए जो कार्य किए, वह सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में जो कार्य समाज के दलित, शोषित, वंचित वर्ग के हक और अधिकारों को दिलाने के लिए बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी ने किया था आज उसी कार्य को हमारे नेता जननायक श्री राहुल गांधी जी आगे बढ़ा रहे हैं।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन एच0 एल0 दुसाध जी ने कहा कि राहुल गांधी जी का समाज के दलित, शोषित पिछड़ों के लिए किया जा रहा संघर्ष बाबा साहब जैसा है और राहुल गांधी जी आज के अम्बेडकर हैं।
संगोष्ठी में पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, अनीस अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ0 लालती देवी, प्रो0 आर0बी0 बौद्ध, आसिफ रिजवी, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ0 अमित राय, सलमान बशर, नरेश वाल्मीकि आदि वक्ताओं ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा निर्मित संविधान की महत्ता पर चर्चा की।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश ज्वाईनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, कै0 वंशीधर मिश्रा सुशील तिवारी सोनू पंडित, विषम सिंह, बदरे आलम, अनामिका यादव, सुशीला शर्मा, शमशाद आलम, रामतीर्थ मिश्रा बृजेन्द्र सिंह, सुशील वाल्मीकि, अयूब सिद्दीकी, विभा त्रिपाठी, मुन्नालाल भारती, एफ0 ए0 एस0 चर्चिल, सुरेन्द्र कुमार यादव, राजेश विद्यार्थी, जितेन्द्र कुमार वर्मा, अब्दुल्लाह शेर खान, हम्माम वहीद, डॉ0 जियाराम वर्मा, डॉ0 रिचा शर्मा, योगेश्वर सिंह, सुशीला शर्मा, नरेन्द्र त्रिपाठी, रमेश मिश्रा, चौधरी सलमान कादिर, आशुतोष मिश्रा, डॉ0 अजय शुक्ला आदि ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर ऑक्सीजनमैन फाउंडेशन के अध्यक्ष, कांग्रेस नेता श्री राजेश जायसवाल जी द्वारा गोमती नगर स्थित अम्बेडकर पार्क के सामने लखनऊ में भण्डारे का आयोजन किया गया तथा जनपद बाराबंकी के पूर्व सांसद श्री ए0पी0 गौतम एवं उनके पुत्र जयंत गौतम जी ने जनपद बाराबंकी के समाज सेवा संस्थान में बाबा साहब जी की जयंती समारोह का आयोजन किया। उक्त दोनों कार्यक्रमों में उपस्थित होकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मा0 श्री अजय राय ने बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।