लखनऊ :
STF ने 14 वर्षों से पुलिस अभिरक्षा से फरार चल रहे इनामिया को किया गिरफ्तार।
भेष बदल कर 14 वर्षों से पुलिस को दे रहा था धोखा।
दो टूक : यूप एसटीएफ ने थाना राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ़ जंक्शन जनपद अलीगढ में पंजीकृत मु०अ०सं०-231/12 चारा 222/223/224 भादवि में वांछित 50-50,000/- का पुरस्कार घोषित बदमश रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रमान को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर स्थानीय थाने मे दाखिल किया।न्यायालय मे पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से विगत 14 वर्षों से फरार चल रहा था। वर्तमान मे नाम बदल कर मथुरा मे रह रहा था। जिसे हिरासत मे लेकर काफी पूछताछ एवं जांच पड़ताल के बाद एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार :
विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के सम्बन्ध में सूचनायें प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस०टी०एफ० की विभिन्न टीमों/इकाइयों को अभिसूचना संकलन व कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम में श्री अब्दुल कादिर, अपर पुलिस अधीक्षक, एस०टी०एफ० फील्ड इकाई बरेली के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
अभिसूचना संकलन के दौरान उ०नि० धूम सिंह के नेतृत्व में मु०आ० रामजीलाल, मु०आ० संदीप कुमार, मु०आ० हरिओम सिंह, आरक्षी संजय यादव व मु०आ० चालक मनोज कुमार अवस्थी की टीम भ्रमणशील थी। इस दौरान ज्ञात हुआ कि वर्ष 2012 में मा० न्यायालय में पेशी के दौरान अलीगढ़ जंक्शन से पुलिस अभिरक्षा से फरार अपराधी रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रमान वर्तमान में जनपद मथुरा में गिर्राजधाम कालोनी, महोली रोड पर छद्म रूप से रह रहा है।
प्राप्त सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा थाना राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ़ को साथ लेकर अभियुक्त रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रभान उपरोक्त को नियमानुसार पूछताछ हेतु थाना जी०आर०पी० अलीगढ़ लाया गया। विस्तृत पूछताछ के उपरान्त पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रभान उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
अभियुक्त रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रमान ने पूछताछ में बताया कि उसने बैंगलोर से बी०फार्मा किया है तथा वह रूडकी में नौकरी कर रहा था। इस दौरान इसे जानकारी हुई कि उसकी बहन की बेटी (मॉजी) ने प्रेम विवाह कर लिया है। इस बात से नाराज होकर भींजी के पति सोनू चौहान को गोली मार दिया जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। उक्त सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन, जनपद मुरादाबाद में मु०अ०सं० 02/2010 धारा 302/307 भादवि पंजीकृत हुआ था। जिला जेल मुरादाबाद में निरूद्ध रहने के दौरान ही इसकी पत्नी ने जनपद अलीगढ़ में परिवाद सं० 718/2011 धारा 498ए भादवि थाना इगलास का मुकदमा पंजीकृत करा दिया था। मुकदमा उपरोक्त में पेशी हेतु दिनांक 08-08-2012 को जिला जेल मुरादाबाद से माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट इगलास में पेशी हेतु पुलिस अभिरक्षा में जा रहा था। अलीगढ़ जंक्शन पर ट्रेन से उतरने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उक्त सम्बन्ध में मु०अ०सं० 231/2012 घारा 222/223/224 भादवि थाना राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ जंक्शन पर पंजीकृत हुआ था। फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर नई दिल्ली, राजस्थान तथा वर्तमान में जनपद मथुरा में रह रहा था।
अभियुक्त उपरोक्त को मु०अ०सं० 231/2012 धारा 222/223/224 भादवि थाना जी०आर०पी० अलीगढ़ में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना स्थानीय द्वारा किया जायेगा।
अभियुक्त रजनीश उर्फ राजेश उर्फ चन्द्रमान का अपराधिक इतिहासः-
1-मु०अ०सं० 02/2010 धारा 302/307 भादवि थाना सिविल लाइन जनपद मुरादाबाद।
2 मु०अ०सं० 231/12 धारा 222/223/224 भादवि थाना राजकीय रेलवे पुलिस अलीगढ जंक्शन।
3- परिवाद सं0 718/2011 धारा 498ए भादवि मा० न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, इगलास, अलीगढ़।
