बुधवार, 15 अप्रैल 2026

लखनऊ :अम्बेडकर जयंती पर खुजौली प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित,किया याद।||Lucknow:A program was organized at Khujauli Prerna Sthal on Ambedkar Jayanti, remembering him.||

शेयर करें:
लखनऊ :
अम्बेडकर जयंती पर खुजौली प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम आयोजित,किया याद।
दो टूक : भाजपा नेताओ ने प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्वासुमन अर्पित कर याद किया।
विस्तार : 
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र के खुजौली स्थित प्रेरणा स्थल पर श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हंसराज ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहेब के विचारों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने कहा कि बाबा साहेब ने समाज को समानता, शिक्षा और अधिकारों की जो राह दिखाई, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज में सच्चा विकास संभव है।
वहीं भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हंसराज ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान के माध्यम से देश को मजबूत आधार दिया। उनका जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक है, जिससे हर वर्ग को सीख लेनी चाहिए।इस मौके पर जिला प्रतिनिधि दिनेश सैनी, मंडल अध्यक्ष ललित सिंह, प्रधान अभय दीक्षित, मंडल उपाध्यक्ष भवरेश्वर चौरसिया, सभासद सुंदर लाल धीमान, भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला, बाबू लाल रैदास, पूर्व प्रधान रामपाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।