मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

लखनऊ : रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंचे मानसिक रोगी की पुलिस ने बचायी जान,15 दिन से लापता था।||Lucknow:Police saved the life of a mentally ill man who had come to commit suicide on the railway tracks.He had been missing for 15 days.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
रेलवे ट्रैक पर जान देने पहुंचे मानसिक रोगी की पुलिस ने बचायी जान,
15 दिन से लापता था।
बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजन ने पुलिस का जताया आभार।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज पुलिस ने सूचना पर तत्परता दिखाते हुए सोमवार की रात गोपालखेड़ा रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने पहुंचे एक मानसिक रोगी की जान बचा ली। पुलिस ने मानसिक रोगी युवक को सुरक्षित कब्जे में लेकर थाने ले आई और उससे पूछताछ की।
विस्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र गोपाल खेड़ रेलवे पटरी आत्म हत्या करने पहुंचे एक मानसिक विक्षिप्त युवक की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर जान बचा लिया। पूछताछ एवं छानबीन के दौरान मानसिक रूप से परेशान युवक ने पुलिस को एक मोबाइल नंबर दिया। उस नंबर पर संपर्क करने पर उसकी पहचान रामहरि निवासी जटनगर थाना शिवरोड, जनपद करौली (राजस्थान) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि रामहरि मानसिक रूप से बीमार है और करीब 15 दिन पहले घर से लापता हो गया था।
सूचना मिलने पर मगंलवार को परिजन मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने युवक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया। अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया और उसे साथ लेकर राजस्थान के लिए रवाना हो गए।