लखनऊ :
कृष्णा नगर पुलिस ने 25 हजार का ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार,आठ लाख का माल बरामद।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीमो ने मगंलवार को 25 हजार रुपये के इनामी शातिर बदमाश कुलदीप यादव को गिरफ्तार किया।पुलिस ने बदमाश के पास से 8 लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात व नगदी बरामद की है।पुलिस ने बदमाश को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार आनन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि शातिर बदमाश कुलदीप यादव लूट और चोरी की कई वारदातों मामले मे फरार चल रहा था। उस पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने उसके गिरफ्तार के लिए 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था
पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को उसे थाना कृष्णा नगर क्षेत्र केसरीखेड़ा रेलवे लाइन के पास एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया।इस गैंग से जुड़े अन्य आरोपी भी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं। मार्च में शुभम सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जबकि दूसरे आरोपी विपिन को पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया था।
जांच में पता चला है कि यह गैंग घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में इस गैंग ने कई चोरियां की थीं जिनके संबंध में अलग-अलग मामले दर्ज हैं गिरफ्तार बदमाश कुलदीप यादव के खिलाफ कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
