मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

गोण्डा- डा0 अंबेडकर जयंती पर आयुक्त ने उनके प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, विचार गोष्ठी में गूंजे सामाजिक न्याय के संदेश

शेयर करें:
गोण्डा- भारत रत्न बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर देवीपाटन मण्डल मुख्यालय में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मण्डलायुक्त सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को स्मरण किया। जयंती समारोह के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें मण्डल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके सामाजिक सरोकारों तथा भारतीय संविधान के निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में आयुक्त ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप देने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की आत्मा हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे बाबा साहब के विचारों और उनके साहित्य का अध्ययन करें, ताकि समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभा सकें।
कार्यक्रम के दौरान अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
इस अवसर पर अपर आयुक्त, सिटी मजिस्ट्रेट सहित मण्डल स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।