गोण्डा- परसपुर के बहुवन दुलारे बाग में मंगलवार को पहुंची अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा का भूलन सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुष्प माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। यहाँ सभी ने उनके जलपान व भोजन आदि का प्रबंध कराया। मंगलवार को परिक्रमार्थी साधु संतों ने जयश्रीराम गगनभेदी उद्घोष के साथ बहुवन के दुलारे बाग में रात्रि विश्राम के लिये पड़ाव डाल दिया। शांति सुरक्षा के दृष्टिगत परसपुर थाना एसओ कमल शंकर चतुर्वेदी मय पुलिस फोर्स के साथ पड़ाव स्थल पर मुस्तैद रहे हैं। वहीं महंत गयादास के अगुवाई में तकरीबन सात आठ सौ परिक्रमार्थी साधु संतों का जत्था बुधवार को घाघरा नदी पार कर बुधवार को गोण्डा जनपद के परसपुर में बहुवन दुलारे बाग पहुँचेगा।