गोण्डा- मसकनवा कस्बे में मंगलवार को श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। मृतक पत्रकार रंजीत तिवारी को मसकनवा कस्बे में भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की गई। बताते चले कि जिले के युवा पत्रकार रंजीत की बीते दिनों हाइटेंशन तार गिरने से मौत हो गई थी। पत्रकारों ने मांग की है कि पत्रकार रंजीत तिवारी के परिवार को सरकारी नौकरी व मुआवजा दिया जाए। साथ ही मामले की निष्पक्ष जांचकर दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाय। पत्रकारों ने रंजीत तिवारी के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुधांशु गुप्ता, सोमनाथ पाण्डे, पुरनचंद गुप्ता, सुनील गौड़, प्रदीप गुप्ता, दुर्गा सिंह पटेल, अंकित कुमार, अरविंद कुमार, संजय वर्मा, सतीश वर्मा, राशिद खान, सौरभ मिश्रा उपस्थित रहे।