लखनऊ:
मोहनलालगंज क्षेत्र नहर बाग में औंधे मुंह पडा हुआ युवक का अर्धनग्न हालत में मिला शव,नही हुई शिनाख्त।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्रांतर्गत
मऊ गांव के पास नहर के किनारे बाग में औंधे मुंह पड़ा हुआ का अर्धनग्न हालत में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा कर पहचान कराने मे जुटी हुई है।
विस्तार:
पुलिस के अनुसार गुरुवार को कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत मऊ गांव के पास एक बाग में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली। प्राप्त सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मोहनलालगंज पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर देखा गया कि लगभग 30 वर्ष आयु के एक अज्ञात पुरुष का शव मुंह के बल जमीन पर पड़ा हुआ है। पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।।
