गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

लखनऊ : हबीरपुर शिव दुर्गा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला शातिर युवक पब्लिक ने पकड़ पुलिस के किया हवाले,गिरफ्तार।।||Lucknow: The public caught a cunning young man who had stolen by breaking the donation box of the Habirpur Shiv Durga Temple and handed him over to the police.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हबीरपुर शिव दुर्गा मंदिर की दान पेटी तोड़कर चोरी करने वाला शातिर युवक पब्लिक ने पकड़ पुलिस के किया हवाले,गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र हमीरपुर मे स्थित शिव दुर्गा मंदिर की दान पेटिका तोड़कर चोरी करने वाले शातिर युवक को पब्लिक ने पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।पुलिस टीम ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कब्जे से दान पेटी समेत नगदी बरामद किया।
विस्तार
पुलिस के अनुसार आदर्श नगर नीलमथा लखनऊ निवासी रामभजूराय ने 
दिनांक 16 अप्रैल को आरोपी दीपांशु उर्फ मोगली पकड़ कर पुलिस के हवाले करते हुए थाना स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी मे लिखित शिकायत किया।
इनका आरोप है आरोपी दीपांशु रावत उर्फ मोगली ने शिव दुर्गा मंदिर कबीरपुर मे दानपेटी तोड़कर नगदी चोरी कर लिया है चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मिली तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर जनता के सहयोग से  दीपांशु रावत उर्फ मोगली को पुलिस हिरासत में लेकर दान पेटी से चोरी किये 1605/- रूपये व दान पेटी को बरामद किया गया है अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया जा रहा है।।