बुधवार, 1 अप्रैल 2026

लखनऊ :बेकाबू हुई डबल डेकर बस घर मे घुसी,चालक समेत कई घायल।||Lucknow:An out-of-control double-decker bus rammed into a house, injuring several people, including the driver.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बेकाबू हुई डबल डेकर बस घर मे घुसी,चालक समेत कई घायल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र फूलवरिया मोड़ पर सवारियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर एक घर में घुसी गई और
चालक समेत कई यात्री घायल हो गए और अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर ने पुलिस फोर्स संग मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर घायलो को पहुंचाया अस्पताल। बताया जा रहा मोड़ पर अचानक से आए ट्रक को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा है।यात्रियों को मामूली चोटे आयी है सभी सुरक्षित है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार की रात्रि लगभग 01:30 बजे थाना मोहनलालगंज क्षेत्रान्तर्गत फूलवरिया मोड़ पर एक बस दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि वाहन (स्लीपर बस) संख्या NL 07B0685 वाराणसी से प्रयागराज होते हुए जयपुर जा रही थी। फूलवरिया मोड़ के पास पहुंचने पर ज्योति नगर की ओर से अचानक एक ट्रक आ जाने पर बस चालक द्वारा वाहन को बचाने के प्रयास में दाहिनी ओर मोड़ दिया गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर इस्लाम मोहम्मद के मकान से टकरा गई।
इस दुर्घटना में मकान का गेट एवं दीवार क्षतिग्रस्त हो गए। *बस चालक विवेक चौहान (उम्र 42 वर्ष) पुत्र शिवनारायण निवासी कोतवाली इटावा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका पैर टूटने के कारण उन्हें CHC मोहनलालगंज से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। बस परिचालक हर्षदीप (उम्र 25 वर्ष) पुत्र गुरुप्रसाद निवासी गंगानगर, राजस्थान भी घायल हुए, जिन्हें उपचार हेतु ट्रामा सेंटर भेजा गया है।*
बस में सवार लगभग 30–35 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, सभी सुरक्षित हैं। यात्रियों को अन्य साधनों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पुलिस द्वारा क्रेन मंगाकर क्षतिग्रस्त बस को हटवाते हुए मार्ग को शीघ्र खाली कराया गया, जिससे यातायात वर्तमान में सुचारु रूप से संचालित है। पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।