मऊ :
मऊ में सम्राट अशोक जयंती मनाई गई:।
वक्ताओं ने उनके सामाजिक-धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला।
दो टूक : मऊ जिले मधुबन ,कोपागंज नगर पंचायत व भीटी से मुगेंसर तक चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती के पावन अवसर पर आयोजित जनचेतना यात्रा के आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर मुंगेरसर गांव के लोगों ने एकत्रित होकर सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में गांव के गणमान्य लोग, युवा एवं महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
डॉक्टर ज्ञान प्रकाश मौर्या ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा किए गए सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों पर प्रकाश डाला सम्राट अशोक के अहिंसा, धर्म और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सम्राट अशोक के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।
भाजपा नेता राधेश्याम मौर्या ने बताया कि सम्राट अशोक एक महान शासक होने के साथ-साथ शांति और अहिंसा के प्रतीक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में धर्म, करुणा और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और सम्राट अशोक के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया
