लखनऊ :
कातिलाना हमला करने वाला पान-दुकानदार गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनीनगर पुलिस टीम ने युवक पर कातिलाना हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से
कैंची (आला इरादा-ए-कत्ल) बरामद किया। गाली गलौज के दौरान युवक पर कैंची से हमला कर लहूलुहान कर भाग गया था।
विस्तार :
थाना सरोजनीनगर क्राइम इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल पवन कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी हड़ाइनखेड़ा अमौसी सरोजनीनगर लखनऊ बीते 2 मार्च गुरुवार की देर शाम अमौसी बाजार मे स्थित चन्द्रभान उर्फ कल्लू की पान की दुकान में सामान लेने गया हुआ था। जहां मामूली बहश बाजी के दौरान गाली गलौज करने लगा , विरोध करने पर पान दुकानदार चन्द्रभान उर्फ कल्लू ने पवन के उपर जान से मारने की नियत से उसकी छाती में चाकू मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 11/26 धारा 352/109(1) बीएनएस बनाम चन्द्रभान उर्फ कल्लू उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 श्री अभय प्रताप सिंह को सुपुर्द की गयी तथा थाना स्थानीय से टीम गठित कर पुलिस सूचना तन्त्र के माध्यम से अभियुक्त चन्द्रभान उर्फ कल्लू पुत्र श्रीपाल नि0 गंगानगर अमौसी सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष को दिनांक 06.04.2026 को अमौसी से बसन्तखेडा जाने वाले रोड पर स्थित पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशादेही पर आला इरादा-ए-कत्ल 01 अदद कैंची बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण।
1.चन्द्रभान सिंह उर्फ कल्लू पुत्र श्रीपाल नि0 गंगानगर अमौसी सरोजनीनगर लखनऊ उम्र करीब 36 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग का विवरण ।
1.मु0अ0सं0 118/2026 धारा 352/109(1)बी0एन0एस, थाना सरोजनीनगर जनपद लखनऊ ।
अपराध का तरीका-
गिरफ्तार युवक एक शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके पवन कुमार को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से सीने में कैंची मारकर गम्भीर रूप से घायल कर देने का अपराध किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें पूर्व में वर्ष 2024 में अभियुक्त के विरुद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है ।
गिरफ्तार युवक आपराधिक इतिहास।
1. मु0अ0सं0 177/2017 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना सरोजनीनगर लखनऊ ।
2. मु0अ0सं0 769/2019 धारा 323/498ए/506 भादवि0 व ¾ डीपी एक्ट थाना सरोजनीनगर लखनऊ ।
3. मु0अ0सं 25/2023 धारा 354/504 भादवि0 व 3(1)घ व 3(2)(5)ए एससी/एसटी एक्ट थाना सरोजनीनगर लखनऊ ।
4. मु0अ0सं0 448/2025 धारा 115(2)/191(2)/352 बीएनएस थाना सरोजनीनगर लखनऊ ।
बरामदगी का विवरण -
01 अदद कैंची (आला इरादा-ए-कत्ल)।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.इस्पेकटर अभय प्रताप सिंह, 2. उ0नि0 अतुल कुमार,3. का0 सतेन्द्र यादव,
4. का0 अवनीश यादव, 5. का0 आकाश यादव, थाना सरोजनीनगर, कमिश्नरेट लखनऊ ।
