लखनऊ :
अवैध कारतूसों के साथ आंटी गिरफ्तार, कब्जे से 53 जिंदा कारतूस बरामद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना-महानगर पुलिस टीम ने बीते रविवार की देर रात्रि गस्त के दौरान अवैध असलहा एवं कारतूसों की तस्करी करने वाली एक संदिग्ध महिला को अवैध जिंदा कारतूसों के साथ हिरासत में लेकर पूछताछ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से कुल 53 जिन्दा कारतूस एवं 10 खोखा कारतूस बरामद किया।।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार थाना महानगर क्षेत्र बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास रविवार की रात्रि पुलिस गस्त के दौरान मुखबिर खास की सूचना मिली कि एक महिला को काले रंग का बैग XBIS पर डाला गया जिसमें मानीटर पर बैंग के अन्दर कुछ कारतूस दिखाई प्रतीत हुआ। वहां मौजूद महिला गार्ड (SIS) द्वारा बैग का भौतिक जांच कराया गया तो बैग के अन्दर के 35 अदद जिन्दा कारतूस (07 क्लिप चार्जर के साथ व 03 तीन क्लिप चार्जर खाली ) तथा एक काले रंग के छोटे पर्स मे 18 अदद जिन्दा कारतूस (09MM) व 01 पन्नी मे 09 अदद (09MM) खोखा राउण्ड एवं 01 अदद खोखा कारतूस 303 बोर कुल 53 अदद जिन्दा कारतूस एवं 10 अदद खोखा कारतूस बरामद हुए ।
उक्त महिला का नाम पूछा गया तो प्रतीभा पाल पत्नी स्व0 यशवंत सिंह निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना साढ जनपद कानपुर नगर उम्र 43 वर्ष बताया उक्त महिला द्वारा कारतूस के विषय में कोई भी लीगल कागज/जानकारी प्रस्तुत नहीं किया गया । थाना महानगर पर उ0नि0 अनुराग कुमार सिंह की तहरीरी सूचना के आधार पर दि0 05.04.2026 को मु0अ0सं0 59/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता प्रतीभा पाल उपरोक्त को पुलिस हिरासत में लेकर महिला के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ मे महिला ने अपना नाम 43 वर्षीय प्रतीभा पाल पत्नी स्व0 यशवंत सिंह निवासी ग्राम तिवारीपुर थाना साढ जनपद कानपुर नगर की रहने वाली बताया है।
बरामदगी-
35 अदद जिन्दा कारतूस अवैध 303 बोर ।
18 अदद जिन्दा कारतूस अवैध 09MM।
09 अदद खोखा कारतूस 09MM ।
01 अदद खोखा कारतूस 303 बोर ।
