गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

लखनऊ :काकोरी क्षेत्र में सड़क किनारे खून से सनी मिली महिला की लाश,हत्या की आशंका।||Lucknow:A woman's blood-soaked body was found on the roadside in the Kakori area; murder is suspected.||

शेयर करें:
लखनऊ :
काकोरी क्षेत्र में सड़क किनारे खून से सनी मिली महिला की लाश,हत्या की आशंका।।
हाथ बंधे हुए, सिर पर गहरी चोट के निशान,नही हुई शिनाख्त।
दो टूक :राजधानी लखनऊ के थाना
काकोरी क्षेत्र के मदारपुर गांव के बाहर सड़क किनारे गुरुवार सुबह एक महिला की लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई।
देखते देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नही हो सकी। मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया।
महिला के हाथ बंधे हुए,सिर पर चोट के निशान हैं। लाश पर एक कपड़ा डाला हुआ है जिस पर खून ही खून है। गांववालों ने डेडबॉडी को पहचानने से इन्कार कर दिया है। पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली काकोरी क्षेत्रान्तर्गत घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर में सड़क के किनारे खुले मैदान में एक महिला का खून से सनी लाश मिलने इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार सुबह जब लोग उधर से निकले तो राहगीरों की नजर लाश पड़ी। इसकी सूचना फैलते ही पूरा गांव घटनास्थल पर उमड़ पड़ा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरु कर दी। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान हैं। घटनास्थल के आस-पास महिला के कपड़े भी अस्त-व्यस्त हालत में बिखरे मिले, जिससे लगता है कि महिला ने हत्यारों से काफी संघर्ष की है।
पुलिस के अनुसार  दिनांक 09.04.2026 को प्रातः थाना काकोरी क्षेत्रांतर्गत घुरघुरी तालाब चौकी क्षेत्र के इब्राहिम गंज मदारपुर में सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी मय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो प्रथम दृष्टया अज्ञात महिला उम्र लगभग 30-35 वर्ष, मृतका के सिर पर चोट के निशान हैं। स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वर्तमान में पुलिस बल मौके पर मौजूद है तथा शव की शिनाख्त के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रकरण में पुलिस द्वारा वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।