लखनऊ :
राइफल साफ करते हुए अचानक चली गोली,बैंक कर्मी की हुई मौत,घर मे मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्रांतर्गत पिंक सिटी मिर्जापुर मे रहने वाले बैक कर्मी के द्वारा घर में लाइसेंसी राइफल साफ करते वक्त अचानक गोली चलने से स्वयं बैंक कर्मी की गोली लगने से मौत हो गई।
घटना की सूचना पाकर जानकीपुरम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे मे लेकर मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हादसा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना जानकीपुरम क्षेत्र पिंक सिटी मिर्जापुर में
एयरफोर्स से रिटायर प्रकाश मिश्रा पुत्र स्वर्गीय सच्चिदानंद मिश्रा परिवार के साथ रहते थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सेक्टर-क्यू अलीगंज ब्रांच में क्लर्क थे। शानिवार की सुबह करीब 9 बजे लाईंसेंसी राइफल साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई जो उनकी ठुड्डी को चीरते हुए ऊपर सिर को पार कर गई। क्लर्क की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना जानकीपुरम पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।
जानकीपुरम थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान पाया गया कि मृतक प्रकाश मिश्रा उपरोक्त अपने घर में लाइसेंसी बंदूक की साफ-सफाई कर रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मृत्यु हो गई। घटना की पुष्टि एवं अन्य पहलुओं की जांच हेतु घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है, जो साक्ष्यों का संकलन कर रही है।पुलिस द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया जा रहा है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी एकत्र की जा रही है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता लगाया जा सके। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। प्रकरण में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही नियमानुसार प्रचलित है।
