गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ: युवक ने स्कूल मे घुस कर प्रिंसिपल को मारी गोली हुए लहूलुहान।।||Lucknow: A young man entered the school and shot the principal, leaving him bleeding.||

शेयर करें:
लखनऊ: 
युवक ने स्कूल मे घुस कर प्रिंसिपल को मारी गोली हुए लहूलुहान।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र जुगराजगंज स्थित एक स्कूल में गुरुवार दोपहर एक युवक ने दिनदहाड़े प्रिंसिपल पर फायरिंग झोक दिया और गोली प्रिंसिपल के पेट को छूते हुए निकल गई और आरोपी युवक मौके भाग निकला। स्कूल मे चली गोली से परिसर में अफरा-तफरी मच गई और घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। 
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रिंसिपल को तत्काल मलिहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर लखनऊ के थाना रहीमाबाद क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां अज्ञात हमलावर स्कूल परिसर में घुस गया और प्रिंसिपल पर फायरिंग कर दी। इस घटना से स्कूल परिसर मे अफरा तफरी मच गई और  इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय थाना रहीमाबाद क्षेत्र ग्राम पंचायत तरौना के मजरे जुगराजगंज में अनिल कुमार सिंह का प्रभावती देवी शिक्षण संस्थान स्कूल है जहाँ कक्षा 8वीं तक पढ़ाई होती है। अनिल कुमार सिंह ही स्कूल के प्रिंसिपल भी हैं। गुरुवार दोपहर अनिल स्कूल में थे तभी गांव निवासी विजयपाल अपनी कार से वहां पहुंचा पुरानी रंजिश के चलते स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल पर जानलेवा फायरिंग कर दी। गोली प्रिंसिपल के पेट को छूते हुए निकल गई और गोली पास रखी एक अलमारी से टकराई। घटना स्कूल समेत इलाके मे हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन मे घायल प्रिंसिपल को स्थानीय हास्पिटल पहुचवाया जहाँ डाक्टरों ने ट्रामा सेण्टर रेफर कर दिया।
*मीडिया अपडेट*

*थाना-* रहीमाबाद

*विषय-* थाना रहीमाबाद क्षेत्रान्तर्गत गोली चलने की घटना के सम्बन्ध में।
पुलिस के अनुसार थाना रहीमाबाद क्षेत्र गोली चलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। प्रारम्भिक जांच में ज्ञात हुआ कि अनिल कुमार सिंह पुत्र स्व० के0पी0 सिंह, निवासी ग्राम जुगराजगंज मजरा तरौना, थाना रहीमाबाद, जनपद लखनऊ, उम्र करीब 40 वर्ष, प्रभावती नर्सरी स्कूल के कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विजयपाल पुत्र स्व० सुखराम, निवासी उपरोक्त, द्वारा उन पर गोली चला दी, जिससे अनिल कुमार सिंह घायल हो गए।घायल को उपचार हेतु हास्पिटल पहुचाया गया जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
घायल की तहरीर के आधार पर थाना रहीमाबाद पर मु0अ0सं0 51/2026 धारा 109(1) के तहत अभियुक्त विजयपाल के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है।
प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक एवं विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।