लखनऊ :
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा,एक युवक की मौत दूसरे की हालत नाजुक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना इंटौजा क्षेत्र कुमरांवा रोड, सोनारन पुरवा के पास एक तेजरफ्तार ट्रक की चपेट मे आने बाइक सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस नने घायलों को नजदीकी हास्पिटल पहुचाया जहाँ डाक्टर ने एक मृतक घोषित कर दिया दूसरे को केजीएमयू ट्रामा रेफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार दिनांक 27 सोमवार सुबह थाना इंटौजा क्षेत्र कुमरांवा रोड, सोनारन पुरवा के पास एक ट्रक एवं बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई है जिसमें बाइक सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुची जहां देखा गया कि ट्रक संख्या UP 34 C 9129 एवं मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार प्रशांत सिंह पुत्र उदयभान सिंह, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी बाहरगांव सिवरी, थाना इंटौजा, लखनऊ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं दूसरे सवार वीरपाल सिंह पुत्र घनश्याम सिंह, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी माधवपुर मरपा, थाना इंटौजा, लखनऊ गंभीर रूप से घायल पाए गए।
घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रामा सेंटर, केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।मौके पर उपस्थित परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक आपस में मित्र थे और विगत रात्रि जनपद बाराबंकी में एक शादी समारोह में शामिल होने के उपरांत प्रातः अपने घर लौट रहे थे और सड़क हादसे के शिकार हो गए।
मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही पूर्ण कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
घटना के उपरांत ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। ट्रक को पुलिस कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
