गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

लखनऊ : तीन मंजिला मकान मे लगी भीषण आग,फंसे लोग मची अफरा तफरी।।||Lucknow: A massive fire broke out in a three-story building, trapping people and causing panic.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तीन मंजिला मकान मे लगी भीषण आग,फंसे लोग मची अफरा तफरी।।
दमकल कर्मियों ने बचाई जान,बुझाई आग।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सरोजनी नगर क्षेत्र दरोगा खेड़ा में गुरुवार  तड़के भोर में तीन मंजिला मकान मे अचानक भीषण आग लग गई।
आग की तेज लपटों को देखकर घर मे रहने  वाले घबरा गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुचे तब तक  22 साल की युवती ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, घर में 6 साल की मासूम समेत मौजूद अन्य 5 लोगों को दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विस्तार :
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कानपुर रोड दरोगा खेड़ा में रीयल एस्टेट कारोबारी अजय रस्तोगी पार्थ रिपब्लिक इमारत में गुरुवार तड़के शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटें विकराल हो उठीं। दूसरे तल पर रह रहें कारोबारी उनकी पत्नी और बच्चों समेत सात लोग फंस गए। मुख्य गेट और जीना आग की लपटों से घिरा था। इसलिए वहां भी नहीं पहुंच सके। सभी खिड़की के पास खड़े चीख-पुकार कर रहे थे। व्यवसायी समेत अन्य परिवारीजन भी कूदने को तैयार थे। इस बीच पहुंचे सरोजनीनगर फायर स्टेशन एफएसओ धर्मपाल सिंह और सरोजनीनगर थाने के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने उन्हें ढाढस बंधाकर शांत कराया। सीढ़ी लगाकर सभी को सुरक्षित निकाल लिया। फिर तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
पुलिस ने सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चला लोगों की बचाई जान।।
पुलिस  के अनुसार गुरुवार दिनांक 02.04.2026 को समय करीब प्रातः 04:00 बजे PRV 6506 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कानपुर रोड स्थित भोले भवन, पार्थ रिपब्लिक के निकट एक मकान में आग लग गई है।
उक्त सूचना पर थाना प्रभारी सरोजनीनगर पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुँचकर पुलिस एवं फायर टीम द्वारा तत्परता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
मकान में कुल 6 सदस्य –
1. शशि वर्मा उर्फ अजय रस्तोगी (उम्र करीब 48 वर्ष)
2. अनीता वर्मा (उम्र करीब 48 वर्ष)
3. शीतल वर्मा (उम्र करीब 24 वर्ष)
4. विनायक (उम्र करीब 16 वर्ष)
5. वेरोनिका वर्मा (उम्र करीब 6 वर्ष)
6. तनु वर्मा (उम्र करीब 24 वर्ष)
तथा एक पालतू कुत्ता मौजूद थे।
 पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्यवाही से सभी व्यक्तियों एवं पालतू कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान तनु वर्मा के पैर में हल्की चोट आई, जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी सरोजनीनगर भेजा गया, बाद इलाज तनु को सकुशल उसके घर छोड़ा गया है।
फायर ब्रिगेड द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आग पर पूर्ण नियंत्रण पा लिया गया। उक्त घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।
पुलिस एवं फायर टीम के त्वरित एवं समन्वित प्रयास से सभी लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घर का काफी सामान जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया।