लखनऊ :
अनूपगंज रेलवे स्टेशन के पास मिले शव की हुई शिनाख्त,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप,रिपोर्ट दर्ज।
काफी हंगामे के बाद पुलिस ने तीन नामजद,एवं दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र अनूपगंज रेलवे स्टेशन के करीब बीते 31 मार्च को मिले शव की गुरुवार को शिनाख्त अभय कुमार अवस्थी पुत्र राम गोपाल अवस्थी शिलवर गोसाईगंज लखनऊ के रुप मे हुई है। मृतक के पिता ने हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेके जाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने मे तहरीर दी। काफी हंगामे के उपरांत स्थानीय पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना व हादसे की जांच मे जुटी हुई है।विस्तार :
बताते चले थाना गोसाईगंज क्षेत्रांतर्गत अनुपगंज रेलवे स्टेशन करीब
बीते 31 मार्च को एक अज्ञात युवक का शव मिला हुआ था सूचना पाकर मौके पर पहुची जीआरपी ने शव को कब्जे मे लेकर जुटी भीड़ से मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की थी लेकिन नही हो सकी इसके बाद विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार 2 मार्च को राम गोपाल अवस्थी पुत्र परशुराम अवस्थी निवासी शिवलर थाना गोसाईंगंज, जनपद लखनऊ शव की शिनाख्त अपने बेटे अभय कुमार अवस्थी के रुप मे किया और पहचान के उपरांत पोस्टमार्टम हुआ। मृतक के पिता ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार दोपहर थाना गोसाईगंज पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी लेकिन स्थानीय पुलिस हादसा बताती रही।काफी हंगामा होने बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक के पिता ने स्थानीय थाना गोसाईगंज मे तहरीर दिया उनके तहरीर के आधार पर थाना गोसाईंगंज पर मु0अ0सं0 119/2026 धारा 103 बीएनएस बनाम 03 नामजद व 02 अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार नियमानुसार परिजनों की उपस्थिति में कराया जा रहा है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
