शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

लखनऊ : बाबा साहेब के पोस्टर का अपमान, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल,कार्रवाई की मांग।||Lucknow: An insult to Baba Saheb's poster sparked an uproar as the video went viral,Demand for action.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
बाबा साहेब के पोस्टर का अपमान, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल,
कार्रवाई की मांग।
दो टूक: राष्ट्रीय कल्याण मंच के पदाधिकारियो ने मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का दिया आश्वासन।
विस्तार
लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के पोस्टर का अपमान किए जाने का मामला सामने आया है। दीवार पर लगे बाबा साहेब की यात्रा के पोस्टर पर एक युवक द्वारा पेशाब करने और चप्पलों से चित्र पर लात मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई। राष्ट्रीय कल्याण मंच के अध्यक्ष अनोद कुमार रावत ने पदाधिकारियों के साथ मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पदाधिकारियों का कहना है कि बाबा साहेब जैसे महान व्यक्तित्व का इस तरह अपमान किया जाना बेहद निंदनीय है और इससे समाज में गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने पुलिस से वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने आश्वासन दिया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।