सोमवार, 27 अप्रैल 2026

लखनऊ : शादी समारोह से लौट रहे बाईक सवार जीजा साले की एक्सीडेंट से मौत।।Lucknow: Bike rider brother-in-law returning from marriage ceremony died due to accident.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
शादी समारोह से लौट रहे बाईक सवार जीजा साले की एक्सीडेंट से मौत।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बीबीडी इलाके में शादी समारोह से घर लौट रहे बाईक सवार जीजा साले की सड़क दुर्घटना मे दर्नाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दिया। वही घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरो के सहारे कार की तलाश शुरू कर दी। दोनो मृतक जनपद बाराबंकी के रहने वाले है वह टकरोही इन्दिरा नगर मे एक शादी समारोह में आए हुए थे। घर लौटते वक्त सड़क हादसे के शिकार हो गए।
विस्तार :
लखनऊ के थाना बीडीडी क्षेत्र लखनऊ अयोध्या मार्ग अनौरा फ्लोईओवर पर बीते शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार जीजा-साले को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। 
इंस्पेक्टर बीबीडी के अनुसार, बाराबंकी के दक्षिण टोला निवासी श्रवण कुमार लोधी (38) और उनके साले राजेश कुमार (33) की बाइक को शनिवार रात अनौरा फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोहिया अस्पताल में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक भाग निकला। श्रवण के छोटे भाई पवन कुमार ने बताया कि भाई अपने साले के साथ इंदिरानगर के तकरोही में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक बिना हेलमेट श्रवण चला रहे थे। उनके पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी।
मृतक श्रवण और कुलदीप प्राइवेट नौकरी करते थे। श्रवण के परिवार में पत्नी शांति, दो बेटियां काव्या और शर्मिष्ठा हैं। राजेश के घर में पत्नी रीना व दो बेटे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।