गौतमबुद्धनगर: ग्रेटर नोएडा के राजीव मलिक पुनः बने प्रदेश प्रवक्ता, संगठन ने जताया भरोसा!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
गौतमबुद्धनगर/ग्रेटर नोएडा।
दो टूक// जनपद गौतमबुद्धनगर के गांव पारसौल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय पदाधिकारी श्री राजीव मलिक (पुत्र स्व. श्री धर्मपाल सिंह) को एक बार फिर उत्तर प्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। इस पुनर्नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष की लहर है और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।
संगठन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि श्री राजीव मलिक पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रदेश प्रवक्ता के पद पर कार्य करते रहेंगे। उनकी कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दोबारा सौंपी गई है।
संगठन ने उनसे अपेक्षा व्यक्त की है कि वे आगे भी संगठन की नीतियों, कार्यक्रमों एवं विशेष रूप से चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे। साथ ही, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
श्री राजीव मलिक की इस पुनर्नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।।
