शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

लखनऊ- अग्निकांड पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई राष्ट्रीय छात्र पंचायत, कार्यकर्ताओं ने रातभर चलाया राहत अभियान

शेयर करें:
लखनऊ- राजधानी लखनऊ के विकास नगर (सेक्टर-14) में बुधवार को हुई भीषण अग्निकांड की घटना में तमाम लोगो की गृहस्थी बर्बाद हो गई। घटना में अनेक झोपड़ियाँ जलकर राख हो गईं। घटना के बाद पीड़ितों की मदद के लिए राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर आए हैं। कल रात संगठन के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग की चपेट में आए बेसहारा परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, कपड़े और अन्य जरूरी राहत सामग्री उपलब्ध कराई। भीषण गर्मी और खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर महिलाओं और बच्चों के लिए कार्यकर्ताओं ने तत्काल सहायता सुनिश्चित की। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के सदस्यों ने बताया कि तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़ितों के बीच तैयार भोजन और राशन किट का वितरण किया गया। यही नही बल्कि संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया। संगठन ने लखनऊ के समस्त जागरूक नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं से अपील की है कि वे इस दुख की घड़ी में राजनीति से ऊपर उठकर इन सभी गरीबों की मदद के लिए आगे आएं। जो भी नागरिक मदद पहुंचाना चाहते हैं, वे संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर अपना योगदान दे सकते हैं।