बुधवार, 1 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में ऑटो चालकों का बड़ा प्रदर्शन, अवैध वसूली के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में ऑटो चालकों का बड़ा प्रदर्शन, अवैध वसूली के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति और ऑटो यूनियन के संयुक्त बैनर तले आज नोएडा में हजारों ऑटो चालकों ने जोरदार प्रदर्शन कर एजेंसियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शन की अध्यक्षता भूरेलाल ने की, जबकि संचालन जय सिंह द्वारा किया गया। बड़ी संख्या में जुटे चालकों और कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान यूनियन के परिवहन मंत्री एवं ऑटो यूनियन के अध्यक्ष ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि शिवा बजाज और बालाजी मोटर्स एजेंसियां एक सीएनजी बजाज ऑटो की बिलिंग में लगभग 30,000 रुपये तक की अतिरिक्त अवैध वसूली कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर की ये दोनों एजेंसियां मिलकर ऑटो चालकों के साथ खुली लूट कर रही हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चौधरी ओम प्रकाश गुर्जर ने आगे कहा कि यूनियन इस अन्याय के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है और जब तक एजेंसियां निर्धारित बिलिंग रेट पर ही वाहन उपलब्ध नहीं करातीं, तब तक आंदोलन को अनिश्चितकाल तक जारी रखने की पूरी तैयारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

वहीं, भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय महासचिव ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि नोएडा में किसी भी गरीब, मजदूर या ऑटो चालक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूनियन हमेशा कमजोर और मेहनतकश वर्ग के साथ खड़ी रही है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन के दौरान एआरटीओ नंद कुमार, इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, शिवा बजाज के जनरल मैनेजर अविनाश और बालाजी मोटर्स के मैनेजर दीपक मित्तल भी मौके पर पहुंचे। सभी पक्षों के बीच हुई वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि 3 अप्रैल से ऑटो की बिक्री केवल निर्धारित बिलिंग रेट पर ही की जाएगी।

प्रशासन और एजेंसियों के आश्वासन के बाद यूनियन नेताओं से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया गया, जिस पर यूनियन ने फिलहाल आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया। हालांकि, नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि यदि भविष्य में फिर से अनियमितता पाई गई तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन दोबारा शुरू किया जाएगा।

इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में ऑटो चालक और यूनियन कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रमुख रूप से ओमदत्त चौहान, महेश तंवर, सुधीर ठाकुर, गोविंद मंडल, राजकुमार मोनू, विजयपाल भाटी, हरेंद्र बैसोया, मनोज शर्मा, कालू तंवर, अरुण गौतम, हरि अवाना, धनंजय शाह, पवन पंडित, शंभू दादा, सुनील अंबावता, अंकुर कश्यप, दीपक कुमार, नीरज जाटव, संदीप पाल, कुलजीत पाल, पुष्पेंद्र पाल, अतुल पाल, वीरेंद्र पाल, बालवीर, नरेंद्र पाल, सतीश राणा, हरवीर सोलंकी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

यह प्रदर्शन न केवल ऑटो चालकों की एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि प्रशासन और एजेंसियों को स्पष्ट संदेश भी दे गया कि अब किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।।