गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोबाइल स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़, 12 मोबाइल, बाइक व अवैध चाकू बरामद!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा, 1 अप्रैल 2026। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मोबाइल फोन स्नेचिंग करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 01 अप्रैल को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-60 क्षेत्र से दोनों अभियुक्तों को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनेश उर्फ राहुल (26 वर्ष) और सलमान (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मोरना, सेक्टर-35 में रह रहे थे।
शातिर अंदाज में देते थे वारदात को अंजाम
पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों अभियुक्त चोरी की मोटरसाइकिल से शहर और आसपास के इलाकों में राह चलते लोगों के मोबाइल फोन झपट लेते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि बरामद मोटरसाइकिल (UP16FF7731) को भी इन्होंने सेक्टर-03 क्षेत्र से चोरी किया था, जिसके संबंध में थाना फेस-1 में पहले से मुकदमा दर्ज है।
नोएडा-दिल्ली में फैला था नेटवर्क
अभियुक्तों ने कबूल किया है कि बरामद 12 मोबाइल फोन नोएडा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से स्नेचिंग कर जुटाए गए थे। पुलिस अब इनके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में गहनता से जांच कर रही है।
क्या-क्या हुआ बरामद
- चोरी की मोटरसाइकिल (UP16FF7731)
- स्नेचिंग के 12 मोबाइल फोन
- 01 अवैध चाकू
गंभीर धाराओं में मामला दर्ज
इस मामले में थाना सेक्टर-58 में मु0अ0सं0-094/2026 के तहत बीएनएस की धारा 317(2), 317(5) और आर्म्स एक्ट 4/25 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में अपराध पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।
