गोण्डा- महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु एवं भिक्षावृत्ति उन्मूलन/बाल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जनपद गोण्डा में लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना एएचटी गोण्डा के प्रभारी निरीक्षक लाल बिहारी मय टीम, अपराजिता सामाजिक समिति, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत रोडवेज गोण्डा परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भिक्षावृत्ति उन्मूलन, बालश्रम मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त भारत के संबंध में आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही शहर में संचालित होटलों, ब्यूटी पार्लरों, मसाज सेंटरों एवं स्पा सेंटरों की गहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक/अवैध गतिविधि प्रकाश में नहीं आई। संबंधित संचालकों को नियमों का पालन करने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गया।