गुरुवार, 2 अप्रैल 2026

गोण्डा- चोरी करने के 01 आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, चोरी के आभूषण व रुपये 310/- नगद बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना कटरा बाजार पुलिस ने चोरी करने के 01 आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर चोरी के आभूषण व रुपये 310/- नगद बरामद किये है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि थाना कटरा बाजार पुलिस ने चोरी करने के आरोपी अभियुक्त शिवकुमार गौतम उर्फ गड्ढे पुत्र बच्चू गौतम निवासी गडरियनपुरवा मौजा पिपरीमांझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा को बाबाकुटी चौराहे से उर्दी गोण्डा को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 01 जोड़ी पायल सफेद धातु की, एक जोड़ी बच्चों के कंगन सफेद धातु, एक अंगूठी पीली धातु एवं कुल रु0 310/- नगद बरामद किये।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 01.4.2026 को वादी किशनचन्द्र पुत्र तिलकराम तिवारी गांव गोबरेपुरवा मौजा पिपरीमाझा थाना कटरा बाजार जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गई कि उनकी भाभी जो अम्बाला में अपने बच्चों के साथ रहती हैं। वह अपने घर की देखरेख हेतु चाबी वादी को देकर गई थी, दिनांक 01.04.2026 को सुबह घर खोलकर देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर से आभूषण व 2000/- रुपए किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिए गये थे। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज 02.4.2026 को थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण व विवेचना के दौरान आरोपी अभियुक्त शिवकुमार गौतम उर्फ गड्ढे को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के सामान व कुल रु0 310/- नगद बरामद किये गये।गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कटरा बाजार पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।