गौतमबुद्धनगर: अम्बेडकर जयंती पर सलारपुर में विशाल निशुल्क चिकित्सा कैंप, सैकड़ों लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ!!
!!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!
दो टूक// नोएडा, 14 अप्रैल 2026।
भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के पावन अवसर पर नोएडा के सलारपुर स्थित श्री कृष्णा भवन में एक भव्य निशुल्क आई एवं स्वास्थ्य चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य गौतम बुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी (भाकियू) एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के संयुक्त तत्वावधान में उनके माता-पिता स्वर्गीय श्रीमती संतरा देवी एवं चौधरी हरसरण सिंह भाटी की पुण्य स्मृति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री चौधरी हरिश्चंद्र भाटी रहे। उनके साथ सविंदर भाटी, केपी सिंह कसाना, जय प्रकाश विकल, डिब्लू मुंडल, सुनील भाटी, संजय नागर सहित अनेक गणमान्य लोगों ने फीता काटकर एवं बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन स्थल पर अतिथियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा, शॉल ओढ़ाकर एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया।
चिकित्सा कैंप में डॉ. उमा कुमारी, डॉ. कपिल शर्मा, डॉ. दानिश अहमद एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा सैकड़ों लोगों के ब्लड शुगर, बीपी तथा नेत्र परीक्षण किए गए। इस पहल से क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिला, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।
मुख्य अतिथि चौधरी हरिश्चंद्र भाटी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी मार्गदर्शक है। “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” का उनका संदेश हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक है।
अशोक भाटी का सामाजिक योगदान बना मिसाल
इस आयोजन के मुख्य सूत्रधार अशोक भाटी ने न केवल इस चिकित्सा कैंप का सफल संचालन किया, बल्कि लंबे समय से समाज सेवा, किसान हितों और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। एक जमीनी नेता के रूप में उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। उनके नेतृत्व में इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देते हैं।
अजय गुर्जर की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा की सराहना
कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोकप्रिय नेता अजय गुर्जर की उपस्थिति भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। अजय गुर्जर लंबे समय से क्षेत्रीय विकास, युवाओं को जोड़ने और सामाजिक मुद्दों को उठाने में सक्रिय रहे हैं। उनकी सरल कार्यशैली और जनसंपर्क की मजबूत पकड़ उन्हें क्षेत्र में एक प्रभावशाली जननेता के रूप में स्थापित करती है। उन्होंने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे प्रयासों को समाज के लिए बेहद जरूरी बताया।
इस अवसर पर सत्यप्रकाश विकल, जगवीर दौला, सुखबीर प्रधान, रिकी प्रधान, सुभाष भाटी, जोगिंदर भड़ाना, चरण सिंह भाटी, सिंहराज गुर्जर, मनोज त्यागी, गजराज अवाना, राजेश सिंह, गजेंद्र रेक्सवाल, सोमेश भारद्वाज, योगेश भाटी, अरुण भाटी, अनिल भड़ाना, चंद्रशेखर गिरी, संजय फौजी, ताराचंद भाटी, विपिन तंवर, अजय गुर्जर, मनोज भाटी, मनित नागर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कुल मिलाकर यह आयोजन न केवल बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल भी साबित हुआ।।
