मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक और अवैध चाकू बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक// नोएडा। थाना फेस-1 पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 14 अप्रैल 2026 को नियमित चेकिंग अभियान के दौरान थाना फेस-1 नोएडा टीम ने झुण्डपुरा बॉर्डर के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसकी पहचान करन गौतम पुत्र राजू गौतम के रूप में हुई, जो मूल रूप से ग्राम दशहारी, थाना बांगरमऊ, जनपद उन्नाव का निवासी है और वर्तमान में सेक्टर-41, नोएडा में रह रहा था। आरोपी की उम्र मात्र 19 वर्ष बताई जा रही है।

तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी वाहन चोरी की वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है और उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 आपराधिक इतिहास खंगालने पर चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, करन गौतम के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में चोरी, अवैध हथियार और अन्य गंभीर धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी अपराध की दुनिया में लगातार सक्रिय रहा है।

 पुलिस की सख्ती जारी
नोएडा पुलिस का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है और आगे भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

 बरामदगी

  • 01 चोरी की मोटरसाइकिल
  • 01 अवैध चाकू