लखनऊ :
टप्पेबाजी करने वाली महिला गैंग के दम्पति समेत दो महिलाऐं गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना कृष्णा नगर पुलिस टीम टप्पेबाजी करने वाली महिला गैंग की सरगना दम्पति समेत दो महिलाओ को गिरफ्तार कर टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा किया। थाने की महिला दरोगा ने साहस दिखाते हुए बेश बदल कर इन शातिर टप्पेबाज महिलाओ को पकड़ कर महिला गैंग का खुलासा किया। जिनके कब्जे से में ज्वैलरी(पीली धातु व सफेद धातु) बरामद ।
थाना कृष्णानगर पुलिस व सर्विलांस सेल जोन दक्षिणी लखनऊ टीम को सफलता मिली है।
विस्तार :
DCP साउथ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 06 माह में थाना कृष्णानगर क्षेत्रान्तर्गत तीन टप्पेबाजी की घटनाएं घटित हुई थीं, जिनके अनावरण हेतु लगभग 600-700 सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान प्रकाश में आयी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित की गई। घटना की खुलासे मे लगी पुलिस टीमो के साथ
महिला उप.निरीक्षक सिद्धी मिश्रा द्वारा अत्यंत साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अन्य वेश-भूषा धारण कर गोपनीय तरीके से क्षेत्र में लगातार निगरानी की गई। उनके अथक प्रयासों एवं कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप संदिग्धों की सटीक पहचान करते हुए पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले गैर प्रांतीय गैंग के तीन महिलाओं समेत शातिर ब्यक्त को डूडा कालोनी आशाराम बापू मार्ग मानसनगर कृष्णा नगर से गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से टप्पेबाजी में लूटी गयी ज्वैलरी व अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम ने कृष्णा नगर थाने दर्ज तीन घटनाओं का खुलासा किया।
टप्पेबाजी की घटनाओं को पुलिस ने गंभीरता से लिया हुख खुलासा।
पुलिस के अनुसार कृष्णा नगर थाने की महिला उप.निरीक्षक सिद्धी मिश्रा द्वारा अत्यंत साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए अन्य वेश-भूषा धारण कर गोपनीय तरीके से क्षेत्र में लगातार संदिग्ध महिला की निगरानी की गई। उनके अथक प्रयासों एवं कुशल रणनीति के परिणामस्वरूप संदिग्धों की सटीक पहचान करने मे पुलिस टीम को कामयबी मिली टप्पेबाजी करने वाले महिला दम्पति गैंग का खुलासा हुआ।।
●महाराष्ट्र से लखनऊ आकर कर रहे थे टप्पेबाजी।
एसीपी रजनीश के मुताबिक गिरफ्तारशुदा टप्पेबाजी गैग की सरगना शेषकला के ही परिवार के सभी लोग है। शेषकला अपने गिरोह की सरगना है अपने गैंग के साथ महाराष्ट्र नागपुर से लखनऊ आकर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में निवास करती है। दिन के समय वह फेरी वाले के वेश में भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घूम-घूमकर संभावित लक्ष्यों की रेकी करती है। विशेष रूप से ऐसे महिला/पुरुष, जो वृद्ध हों एवं आभूषण पहने हुए ऑटो/ई-रिक्शा की प्रतीक्षा करते हुए मिलते हैं, उन्हें निशाना बनाया जाता है तथा आम जनजीवन में इस प्रकार घुल-मिलकर रहती हैं कि इन पर किसी प्रकार का संदेह होना कठिन हो जाता है। इनके इसी तरीके का लाभ उठाकर ये टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को अंजाम देती हैं।
सवारियों को घेर कर कर लेते थी चोरी।
गिरोह के ई-रिक्शा/ऑटो में बैठते हैं, गिरोह के सदस्य दोनों ओर बैठ जाते हैं। बैठने के बाद उल्टी करने का बहाना बनाकर व सेफ्टी पिन चुभोकर सवारी को असहज किया जाता है तथा आपसी बातचीत में उलझाकर उनका ध्यान भटकाया जाता है, जिससे मौके का फायदा उठाकर पहने हुए आभूषण चोरी कर लिए जाते हैं। घटना को अंजाम देने के पश्चात अभियुक्तगण चकमा देकर मौके से फरार हो जाते हैं। गिरफ्तारी से बचने हेतु ये लोग समय-समय पर अपने निवास स्थान (झुग्गी-झोपड़ी) बदलते रहते हैं, जिससे इनकी पहचान व तलाश करना कठिन हो जाता है। हुलिया चेंज करने व पता चेंज करने के आद्यतन अपराधी हैं जिनके द्वारा बार-2 आधार कार्ड व पता चेंक किया जाता है जिससे इनकी पहचना कर पाना संभव नहीं हो पाता है।
गिरफ्तार गिरोह का विवरण-
1.शेषकला पत्नी दयालाल निवासी राजेश्वर रिंग रोड टोली थाना अंजली नागपुर, हाल पता-झुग्गी झोपड़ी दुबग्गा सीतापुर बाइपास नियर आम्रपाली हास्पिटल उम्र-35 वर्ष ।
2.दयालाल पुत्र बाबूलाल गायकवार्ड निवासी राजेश्वर रिंग रोड टोली थाना अंजली नागपुर, हाल पता-झुग्गी झोपड़ी दुबग्गा सीतापुर बाइपास नियर आम्रपाली हास्पिटल उम्र-42 वर्ष
3.पूजा पत्नी स्व0 राहुल निवासी नागपुर बैरहना कच्ची सड़क झोपड़ पट्टी कीड़गंज, हाल पता- झुग्गी झोपड़ी दुबग्गा सीतापुर बाइपास नियर आम्रपाली हास्पिटल उम्र-30 वर्ष ।
4.गौरी देवी उर्फ नमजा पत्नी सूरजराम निवासी-नारायणपुर आराजिला राज्य विहार ,हाल पता- झुग्गी झोपड़ी दुबग्गा सीतापुर बाइपास नियर आम्रपाली हास्पिटल उम्र-25 वर्ष।
आपराधिक इतिहास-
अभियुक्ता शेषकला के विरुद्ध लखनऊ कमिश्नरेट के विभिन्न थानों में चोरी/टप्पेबाजी धाराओं में कुल-08 अभियोग पंजीकृत हैं-
1. मु0अ0सं0-439/2020 धारा-379/506/511 भादवि0 थाना-बक्शी का तालाब, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-423/2023 धारा-379/411 भादवि0 थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-451/2023 धारा-379/411 भादवि0 थाना मडियांव, कमिश्नरेट लखनऊ।
4. मु0अ0सं0-120/2024 धारा-379/411 भादवि0 थाना सण्डीला जनपद हरदोई ।
5. मु0अ0सं0-20/2021 धारा-379/411 भादवि0 थाना नाका हिण्डोला, कमिश्नरेट लखनऊ।
6. मु0अ0सं0-0132/2026धारा 303(2)/317(2)/ 111 भा0न्याय0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
7. मु0अ0सं0-168/2026धारा-304(2)/317(2)/ 111 भा0न्या0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
8. मु0अ0सं0-536/2025 धारा-303(2)/317(2)/ 111 भा0न्या0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
*06-अनावरित अभियोग का विवरण-*
1. मु0अ0सं0-132/2026धारा 303(2)/317(2)/ 111 भा0न्याय0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
2. मु0अ0सं0-168/2026धारा-304(2)/317(2)/ 111 भा0न्या0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
3. मु0अ0सं0-536/2025 धारा-303(2)/317(2)/ 111 भा0न्या0सं0, थाना कृष्णानगर, कमिश्नरेट लखनऊ।
बरामदगी विवरण -
1. 01 अदद चैन (पीली धातु)।
2. 01 अदद अंगूठी (पीली धातु) बरामद।
3. 01 जोडीपायजेब (सफेद धातु) बरामद।
