शनिवार, 4 अप्रैल 2026

अम्बेडकर नगर :बाबा साहेब की जयंती,पंचम परदेशी का नया अवधी गाना"भीमाबाई के आंगनवा" हुआ लोकप्रिय।।Ambedkar Nagar: On the occasion of Baba Saheb's birth anniversary, Pancham Pardeshi's new Awadhi song, "Bhimabai Ke Anganwa," has gained popularity.

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
बाबासाहेब की जयंती,पंचम परदेशी का नया अवधी गाना"भीमाबाई के आंगनवा" हुआ लोकप्रिय।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती की तैयारियों के बीच अवधी संगीत प्रेमियों के लिए एक शानदार खबर है। अवधी के लोकप्रिय स्टार सिंगर पंचम परदेशी का नया एल्बम "भीमाबाई के आंगनवा बजे बजाना" जल्द ही रिलीज़ होने जा रहा है। इस एल्बम की पूरी शूटिंग जलालपुर के सुरम्य ग्रामीण परिवेश में ही भव्यता से पूरी की गई।
गाने में मुख्य भूमिका में अमित खेसारी के साथ रूबी और खुशबू नजर आएंगी। वहीं, गाने के निर्देशन की कमान आर. एल. देवर्षि ने संभाली है। संगीत जेड राकेश सुमित राज ने दिया है, जबकि इसे संदीप कवि शनि आर ने लिखा है। निर्माता सोनू गौड हैं। इस शूट को सुचारू बनाने में आर्ट डायरेक्टर विकाश निषाद, प्रोडक्शन मैनेजर शुभम यादव, व्यवस्थापक रोहित शर्मा व एस के निराला और कैमरामैन कैफ की अहम भूमिका रही। इस गाने को लेकर जबरदस्त उत्सुकता है। यह धमाकेदार गीत 5 अप्रैल को पंचम परदेशी ऑफिशियल चैनल पर धूमधाम से रिलीज किया जाएगा