बुधवार, 22 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: विश्व पृथ्वी दिवस पर हरित संदेश: जिलाधिकारी ने मोलश्री का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: विश्व पृथ्वी दिवस पर हरित संदेश: जिलाधिकारी ने मोलश्री का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का किया आह्वान!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//गौतमबुद्धनगर, 22 अप्रैल 2026।
विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद गौतमबुद्धनगर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक सार्थक पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी ने मलकपुर स्थित कार्यालय परिसर में मोलश्री के पौधों का रोपण कर न केवल हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया, बल्कि आमजन को भी प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरणीय चुनौतियाँ लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने यह भी बताया कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं—ये न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने, वर्षा चक्र को नियंत्रित करने और जैव विविधता को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और इस पहल को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में यह भी स्पष्ट किया गया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।