गुरुवार, 9 अप्रैल 2026

अम्बेडकर नगर : छप्पर मे लगी भीषण आग पलक झपकते सब हुआ राख: जिंदा जलकर मवेशियों की मौत।||Ambedkar Nagar:A massive fire broke out in the thatched roof, reducing everything to ashes in the blink of an eye: cattle burned alive to death.|||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
 छप्पर मे लगी भीषण आग पलक झपकते सब हुआ राख: जिंदा जलकर मवेशियों की मौत।।
।। ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर (शिव बाबा मंदिर के पास) में अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में छप्पर के नीचे बंधे बेजुबान जानवर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे करीब 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई।
विस्तार:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी भुलई पाल पुत्र चन्कू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस छप्पर में बकरियां बंधी रहती थीं, उसी में परिवार के सदस्य भी रात गुजारते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा छप्पर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों में फंसी बकरियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल पाया।
घटना के दौरान भुलई पाल की पत्नी का हाथ भी आग में झुलस गया, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।