मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

लखनऊ : वृन्दावन योजना में मकान के दिलाने के नाम पर 73 लाख रुपए हड़पने वाला प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।।:: Lucknow: A property dealer who swindled ₹73 lakh in the name of providing houses under the Vrindavan scheme has been arrested and sent to jail.||

शेयर करें:
लखनऊ  : 
वृन्दावन योजना में मकान के दिलाने के नाम पर 73 लाख रुपए हड़पने वाला प्रापर्टी डीलर गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना मे मकान दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर लाखों रुपए हड़पने वाले जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद मोबाइल, 02 अदद पैनकार्ड, 03 अदद डेबिट कार्ड, 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद डीएल इत्यादि बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना पीजीआई मे धोखाधड़ी, मारपीट समेत धाराओं मे मुकदमा दर्ज है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार  गायत्री देवी पत्नी विजय कुमार सिंह (फौजी )निवासी बेहटा नथई सिंह, कोरारी कल जिला-उन्नाव ने 09 जनवरी 2025 को स्थानीय थाने लिखित  तहरीर दी गयी थी कि हमारे  पति विजय कुमार सिंह थल सेना से रिटायर्ड है इनके पूर्व परिचित गौरव अवस्थी व इनके सथियों ने मिलकर वृन्दावन  योजना सेक्टर 14 में मकान दिलाने के नाम पर कूटरचित दस्तावेजो की सहायता से धोखाधड़ी कर 73 लाख रूपया हड़पा लिया और पैसा  वापस मांगने पर गाली गलौज एवं न से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 14/2025  धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/61(2) दर्ज कर पीजीआई पुलिस टीम ने जांच पड़ताल करते हुए मुकदमे के नामजद आरोपी प्रापर्टी डीलर सर्वेश कुमार पाण्डेय पुत्र ध्यानचन्द्र पाण्डेय उम्र करीब 36 वर्ष रतन खण्ड शारदानगर थाना आशियाना  लखनऊ को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछते हुये जामा तलाशी ली गई तो अपना नाम  सर्वेश कुमार पाण्डेय पुत्र ध्यान चन्द पाण्डेय उम्र करीब 36 वर्ष निवासी 1/1362 रतनखण्ड शारदानगर थाना आशियाना जनपद लखनऊ के रहने वाला है।जामा तलाशी से 02 अदद पैन कार्ड , 01 अदद आधार कार्ड व 01 अदद पुराना मोबाइल बरामद हुआ। 
प्रापर्टी डीलर सर्वेश पाण्डेय उपरोक्त का आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 293/2021 धारा 352/406/506 भादवि थाना आशियाना, लखनऊ 
2. मु0अ0सं0210/2019 धारा 120-बी/406/420/504/506 भादवि थाना सरोजनीनगर, लखनऊ 
3. मु0अ0सं0 366/2015 धारा 307/41/411/420 भादवि आयुध अधिनियम 3/25ए थाना करमा, जनपद सोनभद्र 
4. मु0अ0सं0 368/2015 धारा 307/41/411/420 भादवि आयुध अधिनियम 3/25ए थाना करमा, जनपद सोनभद्र
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम -
1. उ0नि0 दिनकर वर्मा, 2. उ0नि0 नितिन सिंह,3. हे0का0 आकाश कुमार गुप्ता,थाना पीजीआई लखनऊ ।