रविवार, 5 अप्रैल 2026

लखनऊ :आपसी रंजिश में चली गोलियाँ,इलाके मे दहशत,3 माह पहले हुआ था विवाद।||Lucknow:Shots fired due to personal rivalry, terror in the area; dispute occurred 3 months ago.||

शेयर करें:
लखनऊ :
आपसी रंजिश में चली गोलियाँ,इलाके मे दहशत,3 माह पहले हुआ था विवाद।
●तीन माह पूर्व पीडित ने भी आरोपी पर किया था जानलेवा हमला,गया था जेल।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना विकास नगर क्षेत्र में रविवार तड़के दो पक्षों में आपसी पुरानी रंजिश के चलते ताबड़ तोड़ कई राउंड गोलियाँ चलने से इलाके मे दहशत फैल गई और गोली चलने से इलाके मे अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरु कर दी। फिलहाल गोलीबारी की घटना मे किसी प्रकार की किसी को कोई चोट नहीं आयी है। 
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आपसी पुरानी रंजिश का निकला। करीब तीन महीने पहले विवाद हुआ था उस मामले में अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और दोनों आरोपी जेल भी गए थे। 
विस्तार :
पुलिस के अनुसार रविवार तड़के भोर मे 
( 05.04.2026) थाना विकास नगर क्षेत्र मे  गोली चलने की सूचना मिलते ही थाना स्थानीय पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच कर घटना-स्थल छानबीन शुरु की गई पता चला कि पीड़ित हनी तिवारी द्वारा आरोप लगाया गया है कि रोहित नामक व्यक्ति द्वारा उस पर फायरिंग की गई, हालांकि उक्त घटना में किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई है।पुलिस टीम  घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है तथा अन्य आवश्यक साक्ष्य एवं जानकारी एकत्रित कर रही है।जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि लगभग तीन माह पूर्व हनी तिवारी एवं रजत द्वारा रोहित पर फायरिंग की गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना अलीगंज पर मुकदमा पंजीकृत हुआ था तथा उक्त प्रकरण में हनी तिवारी व रजत दोनों जेल गए थे। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है।
पीड़ित पक्ष को प्रार्थना पत्र देने हेतु अवगत कराया गया है। प्रार्थना पत्र प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। प्रकरण में अन्य आवश्यक जांच एवं कार्यवाही प्रचलित है।