मऊ :
डायल112 पुलिस कार्यालय का पुलिस कप्तान ने किया निरीक्षण,शत प्रतिशत काल अटेंड करने की दी हिदायत।।
दो टूक : मऊ पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर द्वारा जनपद नियंत्रण कक्ष (DCR), Dial 112 कार्यालय तथा पुलिस रेडियों मेल कार्यालय (रेडियो शाखा) का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, कॉल रिस्पांस टाइम, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं अभिलेखों का गहनता से परीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, कॉल अटेंड करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा आमजन से शिष्ट व्यवहार बनाए रखा जाए।
पुलिस रेडियों मेल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने एवं कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया।
