मऊ :
मंत्री की छावं में भ्रष्टाचार का कैंसर,पता चलते हो गया आपरेशन।
बिजली विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर साहब मांग रहे थे सुविधा शुल्क, ऑडियो वायरल होते ही खुद नप गए साहब।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद में तैनात एक एसडीओ साहब का आडियो सोशल मीडिया पर खूब वायर हो रहा है आडियो में साहब भ्रष्टाचार मे ईमानदारी का सुविधा शुल्क एवं मीडिया का स्वाद ले रहे। यह वायरल आडियो एसडीओ अमित कुमार का बताया जा रहा है वरिष्ठ अधिकारियों ने वायरल आडियो का संज्ञान लेते हुए एसडीओ साहब पर मिठाई की गांजा गिर गई।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार इण्टरनेट पर वायरल आडियो मऊ जनपद में बिजली विभाग मे तैनात एसडीओ अमित कुमार करीब दो साल पहले मऊ में ट्रांसफर होकर आए लेकिन साहब का जलवा इतना था कि कोई कर्मचारी सीधे बात करने की हिम्मत नहीं रखता था, आम जनमानस की बात ही छोड़ दीजिए। खौफ के मारे कोई सीधे इनसे बात भी नहीं करता था, क्योंकि फोटो दिखा दिखा कर खुद को मंत्री जी का सबसे खास एसडीओ सिद्ध करने में वरदहस्त है वायरल आडियो में बहरहाल बलिया से मऊ ट्रांसफर के नाम पर 3000 के लिए अपना स्तर गिरा दिया और साहब का-आडियो जले कर्मचारी ने ही सोशल मीडिया वायरल कर दिया। विभागीय प्रथमिक जांच के उपारांत निलंबन की कार्रवाई तो हो गई है लेकिन एक सवाल अभी भी खड़ा हुए है क्या भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में बिना पैसे का कोई काम नहीं होता है क्या -- भ्रष्टाचार रुपी कैंसर का वायरस इस कदर फैल गया है कि जिम्मेदार का कोई अब इमान नही रहा।
आम जनमानस इस समय स्मार्ट मीटर के भारी भरकम बिल के कारण दहशत में जी रहा है. उनकी सुनवाई तो नहीं हो रही है _ लेकिन सब का ऑडियो वायरल होने के बाद इन पर कार्रवाई हो गई। ("वायरल विडियो की पुष्टि दो टूक मीडिया नही करता है।")
