बुधवार, 1 अप्रैल 2026

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-10 से 1.15 किलो गांजा बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: नोएडा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा: सेक्टर-10 से 1.15 किलो गांजा बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 1 अप्रैल 2026। थाना फेस-1 पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, 01 अप्रैल को थाना फेस-1 की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-10 स्थित बिजली घर के पास पार्क के अंदर खंडहर में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मन्नू यादव (24 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामनाथ यादव के रूप में हुई है, जो जे.जे. कॉलोनी, सेक्टर-9 नोएडा का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

शातिर अपराधी निकला आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि मन्नू यादव कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि एक शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 से 2026 के बीच उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

नशे के खिलाफ अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोका जा सके।।