मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

गोण्डा- धानेपुर पुलिस ने 1 हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार, अस्पताल में हुई थी घटना

शेयर करें:
गोण्डा- थाना धानेपुर पुलिस ने एक हत्याभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि थाना धानेपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 111/2026 धारा 191(2)/191(3)/190/ 103(1)/109(1)/110/352/118(2)/61(2)/3(5) बीएनएस 4/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित 1 आरोपी हत्याभियुक्त राजन शुक्ला उर्फ चन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला को गोण्डा - उतरौला मार्ग पर बग्गी रोड नहर पुलिया के पास थाना क्षेत्र धानेपुर से गिरफ्तार किया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वादी भवनाथ पाण्डे पुत्र स्व० गंगोत्री पाण्डे निवासी ग्राम बेलहरी थाना धानेपुर द्वारा थाना धानेपुर में तहरीर दी गयी कि उनका नाती सत्यप्रकाश शुक्ला बग्गी रोड स्थित अनिल ओझा के हास्पिटल न्यू मेडलाइड बग्गीरोड में काम करता है। वहाँ 12.4.2026 को ड्यूटी की बात को लेकर विपक्षीगण अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप, उदयभान शुक्ला व राजन शुक्ला आदि के साथ वाद विवाद हुआ जिस पर नाराज विपक्षीगण द्वारा सत्यप्रकाश तथा सूचना पाकर बीच बचाव करने पहुँचे वादी के पुत्र आनन्द पाण्डे को लोहे की रॉड व चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये जहाँ आनन्द पाण्डे मृत घोषित कर दिया गया तथा सत्यप्रकाश का इलाज कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर थाना धानेपुर में नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्तगण अनुपम शुक्ला उर्फ अनूप और उदयभान शुक्ला को 13.4.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आज 14.4.2026 को थाना धानेपुर पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर आरोपी अभियुक्त राजन शुक्ला उर्फ चन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना धानेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
राजन शुक्ला उर्फ चन्द्रमणि शुक्ला पुत्र उदयभान शुक्ला निवासी ग्राम इन्दईकपुरवा मौजा रुद्रगढ़ नौसी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।